Friday 2 August 2013

भारतीय इतिहास एवं संस्कृति - (सीरिज - 1)


1. किस स्थान के उत्खनन में ताम्बे की मुहर प्राप्त हुयी थी.?
हड़प्पा के उत्खनन में
2. कौन सी सभ्यता सिन्धु घाटी सभ्यता के समकालीन मानी जाती है?
मेसोपोटामिया की सभ्यता
3. महात्मा बुद्ध का जन्म, निर्वाण और ज्ञान प्राप्ति किस तिथि को हुआ?
वैशाख पूर्णिमा को
4. कौटिल्य ने किस भाषा में अर्थशास्त्र की रचना की थी?
संस्कृत में
5. अशोक कालीन अभिलेखों को पढने में सर्वप्रथम सफलता किसे मिली?
जेम्स प्रिंसेप को
6. मंगोलों ने सबसे पहले किसके शासन में भारत पर आक्रमण किया था?
इल्तुतमिश की शासनकाल में
7. दिल्ली सल्तनत के किस शासक ने सर्वप्रथम एक वस्त्र निर्माणशाला स्थापित की थी?
मुहम्मद बिन तुगलक
8. तैमूर का आक्रमण किसके शासनकाल में हुआ था?
महमूद शाह के शासनकाल में
9. अंग्रेजो ने हुगली में 1651 में अपनी प्रथम कोठी किसकी अनुमति से बनायीं थी?
शाहशुजा की अनुमति से
10. किसके विरुद्ध अंग्रेजो ने अवध को मध्यस्थ राज्य (Buffer State) के रूप में रखा था?
मराठों के विरुद्ध

All the best

No comments:

Post a Comment